फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: 28 Cheetahs Die in Kuno, 7 This Year; Aasha’s 8-Month-Old Cub Also Dies

मध्यप्रदेश: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान; आशा के 8 माह के शावक की भी गई जान

Tue, 13 Oct 2026 10:55 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 13 Oct 2026 10:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद से अब तक 28 चीतों की मौत हो चुकी है। इनमें 11 वयस्क और 17 शावक शामिल हैं। इस साल सात चीतों की जान गई। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: 28 Cheetahs Die in Kuno, 7 This Year; Aasha’s 8-Month-Old Cub Also Dies
फाइल फोटो - फोटो : Instagram

विस्तार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत का सिलसिला जारी है। अक्टूबर 2022 में शुरू हुए चीता पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट के बाद अब तक 28 चीतों की मौत हो चुकी है। इनमें वयस्क चीते और भारत में जन्मे शावक दोनों शामिल हैं। इस साल अब तक सात चीतों की मौत हुई है। ताजा मामला नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत का है। शावक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द आएगा, वॉयस कंट्रोल केबिन और खास सीटों समेत जानें क्या है खास
विज्ञापन


2023 में सबसे ज्यादा 9 चीतों की मौत
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद शुरुआती तीन वर्षों में भी कई चीतों की मौत हुई। सालवार आंकड़े के अनुसार वर्ष 2023 में 6 वयस्क चीते और तीन शवक कुल 9 मौतें। 2024 में 2 वयस्क और चार शावक यानी कुल 6 मौतें। 2025 में एक वयस्क और पांच शावक यानी कुल 6 मौतें। 2026 में 12 अक्टूबर तक दो वयस्क, पांच शावक कुल सात चीतों की मौत हुई। इस प्रकार अब तक 11 वयश्क, 17 शावक समेत कुल 28 चीतों की मौत हो चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: सीहोर में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस, 3 दिन में जवाब मांगा, CM कराएंगे जांच

 
इस साल इन घटनाओं में गई जान
इस वर्ष सात चीतों की जान गई। इसमें  मई 2026 में जंगल में जन्मे चार शावक मृत मिले थे। उनकी मौत के पीछे किसी दूसरे वन्यजीव के हमले की आशंका जताई गई थी। जून 2026 में भारतीय मूल की मादा चीता KGP-11 की मोरेना जिले में चोटों के कारण मौत हुई। सितंबर 2026 में नामीबियाई चीता गौरव की मौत हुई। उसे कमजोर और डिहाइड्रेशन की स्थिति में पाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, उसे पहले से एक गंभीर बीमारी थी। वहीं, 12 अक्टूबर 2026 को आशा के आठ महीने के पांच शावकों में से एक मृत मिला। उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल में शराब ठेके की 2.75 करोड़ की एफडीआर फर्जी मिली, डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी दीपम रायचूरा निलंबित

अब भारत में कितने चीते बचे हैं?
5 अक्टूबर 2026 को कूनो में पांच शावकों के जन्म के बाद देश में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई थी। इसके बाद आशा के एक शावक की मौत के साथ यह संख्या घटकर 59 रह गई है। इनमें कूनो नेशनल पार्क, गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में मौजूद चीते शामिल हैं।  

ये भी पढ़ें-  एमपी: पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, चार बार विधायक और एक बार बालाघाट से सांसद रहे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी उठा सवाल
चीतों की मौत के बीच उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किए जाने का मुद्दा भी सामने आया है। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद से मृत चीतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी थी। हाल ही में मध्यप्रदेश वन विभाग ने सूचना का अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी देने से इनकार करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी छूट का हवाला दिया। इससे रिपोर्टों की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed