फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Speeding Bus Kills Two Schoolgirls on Bicycles, Injures Others; Highway Blocked for Two Hours

दमोह: अभाना में तेज रफ्तार बस ने चार छात्राओं को रौंदा, दो की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर किया चक्काजाम

Sat, 10 Oct 2026 04:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 04:07 PM IST
Damoh: Speeding Bus Kills Two Schoolgirls on Bicycles, Injures Others; Highway Blocked for Two Hours
जिले में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं की जान चली गई, जबकि दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। हादसा दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना गांव में टेक यादव ढाबा और पेट्रोल पंप के पास हुआ। कोचिंग के बाद साइकिल से स्कूल जा रही चार छात्राओं को तेज रफ्तार निजी ट्रेवल्स की बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दशोदा पटेल और आरुषि लोधी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृत छात्राएं दशोदा पटेल और आरुषि लोधी, दोनों की उम्र करीब 13 वर्ष थी और वे कक्षा आठवीं में पढ़ती थीं। छात्राएं सुबह कोचिंग करने के बाद साइकिल से अभाना स्थित स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नित्या सेन गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि खुशी यादव को मामूली चोटें आईं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस की टक्कर के दौरान उसमें रखी केले की कैरेट गिरने से दमोह के सिविल वार्ड निवासी यात्री देवकरण शर्मा भी घायल हो गए। उनका भी अस्पताल में उपचार कराया गया।

बेटियों की मौत से परिवारों में मातम
दोनों छात्राओं की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। बेटियों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर दमोह विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हादसे पर दुख जताते हुए पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दो घंटे तक हाईवे पर चक्काजाम
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने अभाना में दमोह-जबलपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। परिजनों की मांग थी कि बस चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी रखी। ग्रामीणों का कहना था कि इस स्थान पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, इसलिए सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के इंतजाम जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें: धार: ताराघाटी नहर की मरम्मत के लिए 1.52 करोड़ रुपये मंजूर, टांडा अंचल के किसानों को मिलेगी राहत

बस में तोड़फोड़ की कोशिश
प्रदर्शन के दौरान बिशना खेड़ी के पास भी लोगों ने जाम लगाया और बस में तोड़फोड़ की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति संभाली। सूचना मिलने पर तहसीलदार धनीराम गौड़, तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर और नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और यातायात बहाल कराया गया।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला परिवहन अधिकारियों को संबंधित बस जब्त करने तथा जिले में संचालित कंडम बसों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों की गति सीमा और परिवहन नियमों के पालन की जांच कर सख्त कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने मृत छात्राओं के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शासन स्तर से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
छात्राओं की मौत के बाद सड़क सुरक्षा और यात्री बसों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित किया जाए। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर के मौके से फरार होने की जानकारी भी सामने आई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और हादसे के कारणों की जांच महत्वपूर्ण होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नाव संचालन की छूट मिलते ही सुरक्षा नियमों की अनदेखी, केदार घाट पर बिना लाइफ जैकेट नौकायन; VIDEO

10 Oct 2026

स्वर्ण कला केंद्र में फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा, VIDEO

10 Oct 2026

सिविल अस्पताल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र निकट नशा करने वाले 8 युवक पुलिस ने दबोचे

लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में रिटायर्ड दरोगा की मौत, पुलिस ने पुत्र को हिरासत में लिया

10 Oct 2026

फर्रुखाबाद में चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में चार घरों में बड़ी चोरी

10 Oct 2026
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में युवक की कार में लगी आग, जिंदा जला, चार महीने पहले खरीदी थी कार

10 Oct 2026

कानपुर: नवरात्र में कूष्मांडा मंदिर परिसर में नहीं घुस सकेंगे दो पहिया वाहन

10 Oct 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में 9 माह में डायल 112 पर 61609 लोगों ने मांगी मदद, 56,976 मामलों में आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं पुलिस टीमें

10 Oct 2026

Video: गोंडा में सरयू घाटों पर उमड़ी भीड़, तर्पण कर पितरों को दी विदाई

10 Oct 2026

Video: सीतापुर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर नैमिषारण्य में उमड़े श्रद्धालु, चक्रतीर्थ और गोमती में किया स्नान

10 Oct 2026

Video: इंद्रेश कौशिक बोले- प्रेमानंद जी महाराज को कलियुग का साक्षात भगवान मानते हैं श्रद्धालु

10 Oct 2026

दमोह में हादसा: ऑटो में लगी लोहे की चादर बाइक सवार की गर्दन में घुसी, नसें कटीं; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

10 Oct 2026

सीजी: मरवाही में शासकीय जमीन पर चला बुलडोजर, दुर्गा पंडाल के सामने से हटाया अतिक्रमण

10 Oct 2026

इटावा: भरथना में रेगुलेटर लीकेज से लगी भीषण आग, श्राद्ध का खाना बना रहीं दो महिलाओं समेत चार झुलसे

10 Oct 2026

कानपुर विद्या मंदिर की छात्राओं के कृषि मॉडल को एक ब्लॉक में लागू करने की तैयारी

10 Oct 2026

रेवाड़ी में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

कानपुर के बारादेवी मंदिर में सफाई व्यवस्था को लेकर भिड़े पार्षद और नगर स्वास्थ्य अधिकारी

10 Oct 2026

कानपुर: धरमपुर अंडरपास में दलदल भरे पानी में फंसी डीडीओ की गाड़ी

10 Oct 2026

कोटकपूरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर रक्तदान शिविर व भजन संध्या 11 अक्तूबर को

सीजेपी प्रदर्शन: हरियाणा का आतंकवाद रोधी दस्ता तैनात, बदरपुर बॉर्डर पर लगा भारी जाम

10 Oct 2026

कानपुर: शुक्लागंज में जलभराव पर आर्य नगरवासियों का गुस्सा फूटा, पालिका का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

10 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

10 Oct 2026

एमपी: मंडला में फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर वसूली, क्लिनिक सील करने की धमकी देकर ऐंठे 20 हजार

10 Oct 2026

सीजेपी प्रदर्शन: गाजियाबाद में यूपी गेट बॉर्डर पर वाहनों की जांच

10 Oct 2026

शुक्लागंज: ठेकेदार पर पक्षपात का आरोप लगाकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

10 Oct 2026

कानपुर: बिठूर में सर्व पितृ अमावस्या का विशेष स्नान, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

10 Oct 2026

जीरा में हरसिमरत कौर बादल ने नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा

इटावा: पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगा टावर पर चढ़ी वार्ड लेडी

10 Oct 2026

बठिंडा के पिज्जा क्लब में देर रात लगी आग, हजारों का नुकसान

पठानकोट के नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed