Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Massive Fire at Super TV Electronics Showroom in Burhanpur, 12 Fire Tenders Battle Blaze for 3 Hours

बुरहानपुर हादसा: टीवी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण अग्निकांड, 12 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 09 Nov 2026 02:53 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 02:53 PM IST
Massive Fire at Super TV Electronics Showroom in Burhanpur, 12 Fire Tenders Battle Blaze for 3 Hours

बुरहानपुर शहर के मंडी बाजार में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित सुपर टीवी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम से उठती आग की ऊंची लपटें आसमान तक दिखाई देने लगीं। आग की भयावहता देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

आग इतनी भीषण थी कि शुरुआती दमकल प्रयासों के बावजूद उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुरहानपुर के साथ शाहपुर, नेपानगर तथा टेक्समो पाइप फैक्ट्री से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब 12 दमकल वाहनों ने आग बुझाने के अभियान में हिस्सा लिया। लगभग तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद रात करीब 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें- एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, पटाखों के शोर में दबी चीखें

आवास में फंसे युवक को सुरक्षित निकाला
इस अग्निकांड के दौरान सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय बनी, जब शोरूम के ऊपर बने आवास में एक युवक फंस गया। दुकान मालिक का परिवार समय रहते बाहर निकल आया था, लेकिन युवक आग की चपेट में आए आवास में फंस गया। ऐसे में पुलिस जवानों, नगर निगम की टीम और स्थानीय रहवासियों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं।

लाखों का सामान जलकर खाक, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे सवाल
तीन घंटे तक चले दमकल अभियान के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो चुका था। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है। वहीं आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान अलग-अलग निकायों और निजी संस्थान से दमकल वाहन बुलाने पड़े। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने शहर की अग्निशमन व्यवस्था और पर्याप्त दमकल संसाधनों की उपलब्धता पर सवाल उठाए। पार्षद नोमान ने भी मौके की स्थिति और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी।

आसमान तक उठीं आग की लपटें, शोरूम में लाखों का सामान खाक,
आसमान तक उठीं आग की लपटें
 
आसमान तक उठीं आग की लपटें, शोरूम में लाखों का सामान खाक,
आसमान तक उठीं आग की लपटें
 
आसमान तक उठीं आग की लपटें, शोरूम में लाखों का सामान खाक,
आसमान तक उठीं आग की लपटें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: जीरो पॉइंट पर पलटी बस से, पुलिस की मदद से निकाले गए यात्री

09 Nov 2026

लखनऊ: आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस खंती में पलटी, कई लोगों की मौत की आशंका

09 Nov 2026

बरही में दीपावली की रात भीषण अग्निकांड

09 Nov 2026

उज्जैन: भांग से सजाया... त्रिनेत्र लगाकर सज गए बाबा महाकाल, कार्तिक अमावस्या पर हुआ राजसी शृंगार

09 Nov 2026

दिवाली: लखनऊ में जमकर आतिशबाजी, धुंए की वजह से बिगड़ी शहर की हवा

09 Nov 2026
विज्ञापन

दिवाली: नहीं माने दिल्ली वाले, रात 12 बजे तक चल रहे हैं पटाखे

09 Nov 2026

उत्तराखंड: सीएम धामी ने आवास पर परिवार संग मनाई दिवाली

08 Nov 2026
विज्ञापन

शिमला के भराड़ी में लगी आग, घरों की ओर बढ़ी, लोगों को सता रहा डर

08 Nov 2026

कानपुर: दीपावली के दिन भी नहीं उठाया गया कूड़ा, दुर्गंध से लोग रहे परेशान

08 Nov 2026

कानपुर: रंग बिरंगी लाइटों से सराबोर नजर आया शहर

08 Nov 2026

श्रीनगर: दीपावली पर रोशनी से जगमगा उठा शहर

08 Nov 2026

जौलीग्रांट: क्षेत्र में धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार

08 Nov 2026

कानपुर: दीपावली पर काली बाड़ी मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

08 Nov 2026

गाजियाबाद की प्लास्टिक कंपनी में भीषण आग, दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

08 Nov 2026

राजस्थान: जयपुर की मशहूर रजाई का कारोबार पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, हर गली में दिखती है खास पहचान

08 Nov 2026

उदयपुर: महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली की धूम, माता का सवा 8 लाख रुपये के आभूषणों से भव्य श्रृंगार

08 Nov 2026

जयपुर: भाजपा मुख्यालय में सीएम भजनलाल शर्मा ने किया लक्ष्मी पूजन, कार्यकर्ताओं संग मनाई दिवाली

08 Nov 2026

श्रीनगर: लाल चौक में दिखा अयोध्या जैसा नजारा, रामायण की चौपाइयों के बीच गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

08 Nov 2026

कानपुर: अहिरवां में सड़कें खराब, लोगों को निकलने में हो रही परेशानी

08 Nov 2026

संतकबीरनगर: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसपी ने किया मां लक्ष्मी की प्रतिमा का अनावरण

08 Nov 2026

VIDEO: एटा में मामा-मामी ने किया तील साल की मासूम का कत्ल

08 Nov 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर किसानों ने मनाई काली दिवाली

08 Nov 2026

वाराणसी: दीपावली के रंगों से सजा धर्मसंघ, बटुकों ने रंगोली बनाकर बिखेरी छटा

08 Nov 2026

आगरा-ब्रज की दिनभर की बड़ी खबरें और हर जरूरी अपडेट

08 Nov 2026

सोनभद्र: सपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, कॉपी-किताब और मिठाई बांटी

08 Nov 2026

गोरखपुर: मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट खुलते ही जयकारों से गूंजा पंडाल

08 Nov 2026

अमर उजाला पर देखें उत्तराखंड की हर बड़ी खबर

08 Nov 2026

गोरखपुर: दिवाली पर रोशनी से निखरी शहर की छटा

08 Nov 2026

कानपुर: पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

08 Nov 2026

VIDEO: आगरा में त्योहार पर पुलिस अलर्ट, हाईवे पर कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

08 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed