{"_id":"68c6bcc51594a8284c022ceb","slug":"in-bhind-the-elder-brother-killed-the-younger-brother-when-he-did-not-give-up-drinking-he-was-stabbed-to-death-bhind-news-c-1-1-noi1227-3404176-2025-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhind News: शराब पीने से रोका तो छोटे भाई को चाकुओं से गोदा, सीने और पेट पर किए वार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: शराब पीने से रोका तो छोटे भाई को चाकुओं से गोदा, सीने और पेट पर किए वार, मौत
जिले के रौन थाना क्षेत्र के जैतपुरा मढ़ी गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 57 वर्षीय उदयवीर राजावत घर पर शराब पी रहा था। इसी दौरान छोटे भाई जगवीर सिंह घर पहुंचा और उन्हें रोका। इस पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में उदयवीर ने चाकू से छोटे भाई जगवीर पर हमला कर दिया और उसके सीने और पेट में दो वार किए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या करने के बाद उदयवीर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि परिजन वारदात की सूचना छिपाना चाहते थे, लेकिन पुलिस को भनक लगते ही शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक जगवीर की पत्नी कैंसर से पीड़ित है और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। घर में कुल चार भाई हैं। वारदात के समय महिलाएं घर में मौजूद थीं, लेकिन घटना के बाद चुपचाप अलग हो गईं। आशंका है कि आरोपी की पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रौन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।