Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Man Killed Over Refusal to Pay for Liquor, Family Attacked at Home; CCTV Captures Assault, 7 Arrested

भिंड में शराब के पैसे नहीं देने पर खूनी तांडव: घर में घुसकर कुल्हाड़ी और सरिए से हमला, युवक की मौत, 7 गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 04:15 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 04:15 PM IST
Bhind: Man Killed Over Refusal to Pay for Liquor, Family Attacked at Home; CCTV Captures Assault, 7 Arrested
जिले में शराब के पैसे नहीं देने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दबोह थाना क्षेत्र में शराब के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मुख्य आरोपी अपनी पत्नी और साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर युवक के घर में घुसा और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र परिहार की मौत हो गई, जबकि उसकी बुजुर्ग मां, भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावरों की बेरहमी कैद हुई है। पुलिस ने महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

शराब के पैसे को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल पूरा मामला दबोह थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 का है। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी राजकुमार सविता ने शैलेंद्र परिहार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। शैलेंद्र ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद का बदला लेने के लिए राजकुमार सविता रात में अपनी पत्नी आशा सविता और अन्य साथियों के साथ शैलेंद्र के घर पहुंच गया।

घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला
आरोपियों के हाथों में कुल्हाड़ी, सरिया, लाठी-डंडे और लोहे के पलटे थे। घर में घुसते ही हमलावरों ने शैलेंद्र पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए बुजुर्ग मां सरमन सिंह आगे आईं लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। परिवार के अन्य सदस्यों भाई रविंद्र परिहार और भाभी रामवती के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। हमले के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: दतिया: गणपति की झांकी देखकर लौट रही किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो महीने तक चुप रहा परिवार

ग्वालियर ले जाते समय मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को लहार अस्पताल पहुंचाया गया। शैलेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
हत्याकांड का वीडियो सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों का आतंक दिखाई दे रहा है। फुटेज में शैलेंद्र और उसके परिवार पर किए गए हमले की तस्वीरें कैद हुई हैं। बुजुर्ग मां अपने बेटे को बचाने की कोशिश करती नजर आईं। इस फुटेज ने पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

महिला सहित सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने राजकुमार सविता, उसकी पत्नी आशा सविता सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दबोह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक आरोपी उन्नी पंडित अभी फरार है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मृतक के भाई रविंद्र परिहार, मां सरमन सिंह और थाना प्रभारी रविकांत उपाध्याय के बयान इस मामले में अहम हैं। शराब के चंद रुपयों को लेकर हुई इस वारदात ने एक परिवार को उजाड़ दिया और इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: मान्यवर कांशीराम ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में कम रही मरीजों की संख्या

14 Nov 2026

कानपुर: चौराहे के पास खुलेआम रखी हैं भगवान की मूर्तियां, लोगों की आस्था को पहुंच रही ठेस

14 Nov 2026

कानपुर: नेताजी नगर में महीनों से खराब पड़ा सरकारी नल, जंग खाकर गलने लगे लोहे के पाइप

14 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में मनोज इंटरनेशनल होटल से श्यामनगर पुल तक सड़क पर फैली गिट्टियां और बजरी

14 Nov 2026

कानपुर: जाजमऊ में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, राहगीर घायल

14 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका मिला शव

14 Nov 2026

कानपुर: दीपावली के जुए में 2.5 लाख रुपये हारे कर्मचारी ने दी जान

14 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से रुई गोदाम में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

14 Nov 2026

Video: सीतापुर में छप्पर के नीचे फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

14 Nov 2026

अंबाला शहर की कॉस्मेटिक मार्केट में चोरों के हौसले बुलंद, व्यापारियों ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

14 Nov 2026

Video: इलाज के बिल पर विवाद, तीन दिन से अस्पताल में रुकी किशोरी

14 Nov 2026

अमृतसर में पुलिस कमिश्नर ने सी-डिवीजन थाने का किया औचक निरीक्षण, नाकों पर भी जांचे सुरक्षा इंतजाम

14 Nov 2026

कानपुर में घाटमपुर डाकघर घोटाला, बाहरी एजेंट के सहारे 25 साल चलता रहा खेल

14 Nov 2026

कानपुर: शुक्लागंज में बेटे की मौत पर भड़के परिजन, तीन युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

14 Nov 2026

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा...देवदूत बनी आगरा पुलिस, घायलों को कंधों के सहारे पहुंचाया अस्पताल

14 Nov 2026

कानपुर: शुक्लागंज में महापर्व छठ की तैयारियां पूरी, गंगाघाटों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

14 Nov 2026

शुक्लागंज: उंगली में सांप के डसते ही बेहोश हुई महिला, पति ने कोबरा को डिब्बे में किया कैद अस्पताल में बची जान

14 Nov 2026

फरीदकोट हलके के कई परिवार भाजपा में शामिल, जिला प्रधान सन्नी बराड़ ने किया स्वागत

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: पानी की डिकी ने बुझाए चार घरों के चिराग, तीन सगी बहनों की मौत

14 Nov 2026

सांसद अमृतपाल को एक दिन की पैरोल, आज दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

14 Nov 2026

कुरुक्षेत्र में छाया सीजन का पहला कोहरा, कई क्षेत्र में दृश्यता 10 से 15 में मीटर तक

14 Nov 2026

जयपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम, 16 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी

14 Nov 2026

VIDEO: अब सताएगी ठंड! एटा में सीजन का पहला कोहरा, सुबह-सुबह सड़कों पर छाई धुंध

14 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा से पहले वृंदावन के जुगल घाट पर पहुंची टीम, तैयारियों का लिया जायजा

14 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

14 Nov 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली बस, 40 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

14 Nov 2026

उत्तर भारत की बर्फबारी का MP में दिखेगा असर

14 Nov 2026

खंडवा: बीएसएनएल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं में फंसा परिवार, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जान पर खेलकर बचाया

14 Nov 2026

अजमेर: दरगाह क्षेत्र में मिला बांग्लादेशी परिवार, दंपती समेत 5 सदस्य हिरासत में; अब तक 66 दस्तयाब

14 Nov 2026

मंडला: फूलसागर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा 16 चक्का ट्रक, केबिन में फंसा चालक, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed