{"_id":"67b9b6794bcc5cee600e98db","slug":"after-the-death-of-the-young-man-in-a-private-hospital-the-family-members-created-a-ruckus-barwani-news-c-1-1-noi1224-2654804-2025-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barwani: पैर में आई सूजन का इलाज कराने पहुंचे युवक की मौत, परिजन बोले- गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत; हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: पैर में आई सूजन का इलाज कराने पहुंचे युवक की मौत, परिजन बोले- गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत; हंगामा
बड़वानी नगर के एक निजी अस्पताल के बाहर, एक युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में इलाज कराने के कुछ देर बाद ही युवक की अचानक मौत हो गयी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद किसी तरह से समझाइश देकर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। हालांकि इस दौरान मृतक के परिजन अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते रहे। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर आदिवासी जयस संगठन ने भी मामले में उग्र आंदोलन सहित थाना घेरने की चेतावनी दी है।
बड़वानी शहर के निजी अस्पताल जैन हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यहां हंगामा कर रहे मरीज के परिजन पप्पू डुडवे ने बताया कि उनका पेशेंट धार जिले के कुक्षी तहसील के ग्राम बढ़िया का रहने वाले 35 वर्षिय भेरूसिंह पिता कालू सिंह बघेल था। उसके दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगने से सूजन और पस आने लगा था। जिस पर परिजन उसे लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे। यहां ऑपरेशन के लिए चिकित्सक ने सलाह दी। इस पर परिजनों ने उसे यहां भर्ती करा दिया। इधर इस मामले में जब मीडिया जैन हॉस्पिटल पहुंचा, तो हॉस्पिटल में उपस्थित स्टाफ ने मीडिया से भी अभद्र व्यवहार किया और मामले से बचते हुए नजर आये।
वहीं परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए भेरूसिंह को दो इंजेक्शन लगाए गए थे। एक हाथ में और दूसरा कमर में और फिर स्लाइन चढ़ाई गई, लेकिन उसके आधे घंटे बाद अचानक भेरूसिंह को घबराहट हुई और पसीना आने लगा। जिसके आधे घंटे के अंदर ही उसकी मौत भी हो गई। जिसके बाद वे लोग अब वापस यहां जैन हॉस्पिटल आये हैं। जिसके बाद परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने अस्पताल के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया था। जिस पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।
इधर इस मामले में जयस संगठन के प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे ने बताया कि बड़वानी के निजी अस्पताल में कुक्षी क्षेत्र के कुछ लोग इलाज के लिए आए थे। उन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि यहां पर हम जो मरीज लेकर आए थे, उस मरीज का डॉक्टर ने सही इलाज नहीं किया। डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान चली गई। संदीप नरगावे ने बताया कि एक इंजेक्शन लगाने और डीएनएस चढ़ाने के बाद ही नॉर्मल मरीज की मौत हो गई। अब यह एक संदेह जैसी स्थिति पैदा हो रही है कि अचानक ही मरीज की मौत कैसे हो गई। अभी वे पोस्टमार्टम रूम आए हैं। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद पीएम रिपोर्ट आएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच में कुछ निकलता है तो जयस उग्र आंदोलन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।