{"_id":"6aeb2e905d57d1dc9900acb8","slug":"balaghat-newborn-baby-girl-found-in-a-bag-by-the-pond-side-amidst-biting-cold-humanity-shamed-balaghat-news-c-1-1-noi1553-4906024-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालाघाट में इंसानियत शर्मसार: ठंडी रात में तालाब किनारे थैले में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज पर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट में इंसानियत शर्मसार: ठंडी रात में तालाब किनारे थैले में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज पर पहुंचे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: बालाघाट ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:12 PM IST
Link Copied
बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां नगर के भिलाई रोड स्थित चमारबोडी तालाब के किनारे एक लावारिस थैले में कपड़े से लिपटी हुई नवजात बच्ची मिली है। कलेजे के टुकड़े को इस तरह सुनसान जगह पर मरने के लिए छोड़ देने की इस घटना ने इलाके में हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है। दुर्गा तरुण आसटकर और गीता सोनवाने नाम की दो महिलाएं जब भिलाई रोड से गुजर रही थीं, तभी उन्हें चमारबोडी तालाब के किनारे से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। रात के अंधेरे और सन्नाटे में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहले तो दोनों महिलाएं सहम गईं। जब उन्होंने हिम्मत जुटाकर आवाज की दिशा में कदम बढ़ाया, तो वहां एक लावारिस थैला पड़ा हुआ दिखाई दिया।
महिलाओं ने जब थैले को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। थैले के भीतर कपड़े में लिपटी हुई एक नवजात बच्ची तड़प रही थी। मासूम को इस कड़ाके की ठंड में इस हाल में देखकर दोनों महिलाएं घबरा गईं और उन्होंने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।
स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इस मामले की सूचना लांजी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को अपनी कस्टडी में लिया। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को तुरंत लांजी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से बच्ची की जांच की और उसे आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर अस्पताल लाने के कारण फिलहाल बच्ची की हालत सुरक्षित और ठीक बताई जा रही है।
इस अमानवीय कृत्य को लेकर लांजी पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अस्पताल के आसपास और भिलाई रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि मासूम को इस हाल में छोड़ने वाले बेरहम इंसान की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।