{"_id":"6a1ab61ef77c8634ba0f48bf","slug":"video-video-rama-sagara-mashara-asapatal-ma-safaii-karamaya-ka-thharana-safaii-vayavasatha-thapa-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राम सागर मिश्र अस्पताल में सफाई कर्मियों का धरना, सफाई व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राम सागर मिश्र अस्पताल में सफाई कर्मियों का धरना, सफाई व्यवस्था ठप
बख्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में तैनात 21 सफाई कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें अस्पताल के सीएमएस द्वारा बेइज्जत कर कार्यस्थल से बाहर निकाल दिया गया।
घटना के विरोध में सभी 21 सफाई कर्मी अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और बिना उचित कारण के काम से रोका गया। धरना-प्रदर्शन के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
कई स्थानों पर साफ-सफाई का काम ठप पड़ गया है। कर्मचारियों ने मामले में उचित कार्रवाई और सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।