{"_id":"6abe7c8b8f83008e6407eb37","slug":"video-video-lkhanauu-sarakara-sakal-ka-bcaca-na-catarakal-paratayagata-ma-bhara-sapana-ka-raga-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ सरकारी स्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भरे सपनों के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ सरकारी स्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भरे सपनों के रंग
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने विकसित, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के अपने सपनों को रंगों के माध्यम से साकार किया। यह आयोजन बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने का अवसर प्रदान करता है।
बच्चों की ओर से कागज पर की गई चित्रकारी में एक विकसित भारत की कल्पना भी दिखी। अलग-अलग सरकारी विद्यालयों के बच्चों की ओर से बनाए गए चित्रों को देखने के बाद बीएसए विपिन कुमार ने कार्यालय में सम्मानित किया। बीएसए ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच व्यक्त करने का मंच देना था। इस दौरान बच्चों की अद्वितीय प्रतिभा की सराहना की। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।