फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion in Hazratganj area today on Gandhi Jayanti

Lucknow News: गांधी जयंती पर हजरतगंज इलाके में आज डायवर्जन

Thu, 01 Oct 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion in Hazratganj area today on Gandhi Jayanti
लखनऊ। गांधी जयंती पर शुक्रवार को हजरतगंज इलाके में आवागमन बदला रहेगा। जीपीओ पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कारण सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी की स्थिति में शव वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को पुलिस निकलवाएगी।
विज्ञापन


- बंदरियाबाग चौराहे से जनभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क, विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन


- डीएसओ चौराहे से हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क की ओर यातायात नहीं चलेगा। पार्क रोड चौराहा या सिसेंडी तिराहा होकर जा सकेंगे।

- रॉयल होटल चौराहे से विधान भवन, हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। कैसरबाग चौराहा या सिसेंडी तिराहा या बर्लिंगटन चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। बैकुंठ धाम तिराहा, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।

- केकेसी तिराहा, चारबाग की तरफ से आने वाली बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग होकर जाएंगी।

- गोमतीनगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, बसें 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बैकुंठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग की ओर जाएंगी। इसके बाद गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर या कमता तिराहा से शहीदपथ होते हुए उतरेठिया पुल से उतरकर जा सकेंगे।

- सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। सिकंदरबाग चौराहा से मीराबाई मार्ग, पीएनटी चौराहा, 1090 चौराहा होकर वाहन जा सकेंगे।

- सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। चिरैयाझील तिराहा, बैकुंठ धाम तिराहा या सिकंदरबाग चौराहा, मीराबाई मार्ग होकर वाहन जाएंगे।


- लालबत्ती चौराहे से एनेक्सी तिराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। लालबत्ती चौराहे से सीधे एसएन ओवरब्रिज, अब्दुल हमीद चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर ट्रैफिक चलेगा। बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फक्लब चौराहा 1090 चौराहा होकर वाहन गुजरेंगे।

- एनेक्सी तिराहे से सिसेंडी तिराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह प्रेरणा स्थल तिराहा, लालबत्ती चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed