{"_id":"6aae2ade4083ae606c01d80b","slug":"video-video-lkhanauu-ka-itaja-ma-sakal-bsa-ma-lga-aaga-tha-bcaca-jhalsa-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ के इटौंजा में स्कूल बस में लगी आग, दो बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ के इटौंजा में स्कूल बस में लगी आग, दो बच्चे झुलसे
इटौंजा क्षेत्र के करौंदी गांव के पास मंगलवार सुबह शार्प ग्लोबल स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब आठ बच्चे सवार थे। आग की चपेट में आने से दो बच्चे झुलस गए। इनमें जमखनवा निवासी तीन वर्षीय वेदांश शुक्ला को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी इटौंजा ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
बस में आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने फुर्ती दिखाते हुए आग पर काबू पाया और बच्चों को बस से बाहर निकाला। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और आरटीओ के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने बस की हालत को लेकर भी सवाल उठाए। घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।