{"_id":"6ae82cc416f1067c79017a15","slug":"video-video-ika-garadana-ma-tha-alga-alga-maga-ka-lkara-paratharashana-saugdhaka-para-utara-paratharashanakara-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इको गार्डन में दो अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इको गार्डन में दो अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
राजधानी के इको गार्डन में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं और 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
वेतन बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग है कि उन्हें मिलने वाले दो हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए। इसके साथ ही आने-जाने का भत्ता, मोबाइल रिचार्ज और पांच लाख रुपये का बीमा देने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के साथ ही स्थायी कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।