{"_id":"6acdcf84f76ff7e2f20e9da3","slug":"video-video-gauu-ghata-para-magaramacachha-thakhana-oura-bcaca-ka-dabna-ka-btha-bha-nava-sa-natha-para-kara-raha-lga-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गऊ घाट पर मगरमच्छ दिखने और बच्चे के डूबने के बाद भी नाव से नदी पार कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गऊ घाट पर मगरमच्छ दिखने और बच्चे के डूबने के बाद भी नाव से नदी पार कर रहे लोग
लखनऊ के गऊ घाट पर गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घाट पर लगा पीपे वाला पुल पहले ही हटाया जा चुका है। अब नदी का पानी घाट से आगे बढ़कर बंधे के ऊपर आने वाले रास्ते तक पहुंच गया है। इसके बावजूद दाऊद नगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नाव से नदी पार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दिन पहले नदी में मगरमच्छ दिखाई दिया था। वहीं, कल एक बच्चे के डूबने की घटना भी सामने आई। इन घटनाओं के बाद भी लोग नाव के सहारे नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक आने-जाने को मजबूर हैं।
नाव से नदी पार कर आए एक युवक ने बताया कि उसका पूरा घर पानी में डूब गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए स्कूल के पास ही किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। ऐसे में परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई के लिए आना-जाना जरूरी है।
राजेश ने बताया कि घरवालों ने उन्हें नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में भी गोमती का जलस्तर इससे अधिक बढ़ा था। जलस्तर बढ़ने, मगरमच्छ दिखने की सूचना और बच्चे के डूबने की घटना के बीच नाव से आवाजाही कर रहे लोगों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।