{"_id":"6a993b06928d9f688205a1cc","slug":"video-video-gara-ka-ghara-sa-cal-na-uugdhae-90-hajara-oura-javarata-sasatava-ma-katha-haii-sathagathha-ka-tasavara-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुरु के घर से चेलों ने उड़ाए 90 हजार और जेवरात, सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्धों की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुरु के घर से चेलों ने उड़ाए 90 हजार और जेवरात, सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्धों की तस्वीरें
मोहनलालगंज। बैरिसालपुर गांव में एक किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी के घर से उसके ही दो चेलों पर 90 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप लगा है। चोरी की वारदात के बाद दोनों के देर रात घर से निकलने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पीड़िता की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बैरिसालपुर निवासी किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले चारबाग में रह रहे थे। उन्हें समझाकर घर लाया गया था। आरोप है कि बुधवार रात गुरु के घर से चले जाने के बाद दोनों चेलों ने मौका पाकर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच पर्स लेकर घर से फरार हो गए। पर्स में करीब 90 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, नाक की कील और चांदी की पायलें रखी थीं।
सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने दोनों से फोन पर संपर्क कर चोरी के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि दोनों ने मुकदमा दर्ज कराने पर झूठे मुकदमे में फंसाने के साथ ही जान-माल की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों संदिग्ध देर रात घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।