{"_id":"6b01a3cbddf962bb060a0f80","slug":"video-video-eka-satha-btha-avathha-ka-khata-ma-fara-lhalhaii-nal-ka-khata-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एक सदी बाद अवध के खेतों में फिर लहलहाई नील की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एक सदी बाद अवध के खेतों में फिर लहलहाई नील की खेती
करीब एक सदी बाद अवध के खेतों में प्राकृतिक नील की खेती फिर से रफ्तार पकड़ रही है। इस ऐतिहासिक खेती को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत शुक्रवार को फ्रांस के लियोन शहर स्थित एलजीटी ला मार्टिनियर डिडेरो के 22 विद्यार्थियों ने कुर्सी रोड स्थित एएमए हर्बल के अमेजिंग फार्म का दौरा किया। विद्यार्थियों ने नील की खेती से लेकर पौधों से प्राकृतिक रंग तैयार करने तक की प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा।
यह दौरा ला मार्टिनियर कॉलेज की ओर से आयोजित इंटर-मार्टिनियर एजुकेशनल मीट के तहत किया गया। कार्यक्रम की थीम 'नीला धागा : अवध के खेतों में नील की वापसी' रखी गई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अवध की पारंपरिक नील खेती, उसके ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक रंग बनाने की प्रक्रिया से परिचित कराना था।
नील की खेती का इतिहास अवध की सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत से जुड़ा रहा है। क्लॉड मार्टिन की विरासत के संदर्भ में भी इसका विशेष महत्व बताया जाता है। अब प्राकृतिक रंगों के प्रति बढ़ती रुचि के बीच इस खेती को दोबारा पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।