{"_id":"6a917259186481d3e902922c","slug":"video-video-ayathhaya-ma-kathal-hatayakada-ka-khalsa-hasatarashatara-samata-tana-garafatara-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में कंदेला हत्याकांड का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में कंदेला हत्याकांड का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदेला गांव में 25 अगस्त को हिस्ट्रीशीटर रामलगन मौर्य की गोली और बम मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर राजमणि सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजमणि सिंह, दीपक प्रजापति और मनीष शर्मा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पुरानी जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने 22 अगस्त को लखनऊ से फर्जी आईडी पर काली हुंडई वरना कार खरीदी थी। 25 अगस्त की शाम कंदेला नहर पुलिया पर रामलगन पर गोली और बम से हमला किया गया था। हमले में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर घायल हुईं, जिनका लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मामले में पांच आरोपी फरार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।