{"_id":"6ab4039544e964d518057e40","slug":"video-video-ayathhaya-ma-carajashata-para-athhavakata-sagha-ka-aapatata-daugdhha-ghata-cal-bhasa-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में चार्जशीट पर अधिवक्ता संघ की आपत्ति, डेढ़ घंटे चली बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में चार्जशीट पर अधिवक्ता संघ की आपत्ति, डेढ़ घंटे चली बहस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस की चार्जशीट पर अधिवक्ता संघ ने आपत्ति जताई है। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के समक्ष अधिवक्ता संघ की ओर से करीब डेढ़ घंटे तक बहस हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाल चंद्र खरे, प्रिय नाथ सिंह और सौरभ मिश्र ने आरोपपत्र की कमियों पर पक्ष रखा।
संघ का आरोप है कि चार्जशीट में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल राव और कृष्ण मोहन समेत कई लोगों को आरोपी नहीं बनाया गया है। जबकि इनके खिलाफ चोरी के आरोप हैं। आरोपपत्र में उन्हें गवाह बनाया गया है। संघ की ओर से चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र, कृष्ण मोहन और गोपाल राव को आरोपी बनाए जाने की मांग को लेकर 10 अधिवक्ताओं के शपथपत्र भी दाखिल किए गए हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, आलोक मणि तिवारी, दूध नाथ मिश्रा ने कहा कि मामले में गठित पहली एसआईटी की जांच का आरोपपत्र में संज्ञान नहीं लिया गया है।
लॉकर से बरामद 81.19 लाख रुपये का आरोपपत्र में उल्लेख नहीं
अधिवक्ता संघ का आरोप है कि चोरी की धनराशि जिन लोगों के पास से बरामद हुई, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया। संघ के अनुसार ट्रस्ट के कृष्ण मोहन के लॉकर से बरामद 81.19 लाख रुपये का भी आरोपपत्र में उल्लेख नहीं है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विवेचक की ओर से प्रस्तुत आरोपपत्र वापस करने, संघ के प्रार्थनापत्र के आधार पर जांच का आदेश देने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल राव व कृष्ण मोहन को तलब करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।