{"_id":"6af3de646963a41f2d037b26","slug":"air-quality-deteriorated-day-after-diwali-with-seven-cities-in-uttar-pradesh-in-red-zone-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस लेना हुआ दुश्वार: दीपावली के अगले दिन ही हवा हुई बेहद खराब, रेड जोन में यूपी के सात शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस लेना हुआ दुश्वार: दीपावली के अगले दिन ही हवा हुई बेहद खराब, रेड जोन में यूपी के सात शहर
Wed, 11 Nov 2026 08:48 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:48 AM IST
सार
दीपावली के बाद आतिशबाजी और पटाखों के धुएं के असर से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (अनपरा), नोएडा, खुर्जा, गाजियाबाद, बागपत, गजरौला और बुलंदशहर का एक्यूआई 300 के पार यानी रेड जोन में पहुंच गया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
आतिशबाजी से खराब हुई हवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली के बाद अगले दिन सोमवार यानी नौ नवंबर को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ गई। आतिशबाजी और पटाखों के धुएं के असर से प्रदेश के सात शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार यानी रेड जोन में पहुंच गया जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दीपावली के अगले दिन सोमवार को सोनभद्र का अनपरा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई 355 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, नोएडा में 332 और खुर्जा में 331 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 324 तक पहुंच गया। इसके अलावा बागपत, गजरौला और बुलंदशहर में भी एक्यूआई 300 के पार रहा।
विज्ञापन
प्रदेश के सात शहरों का एक्यूआई
- शहर - एक्यूआई
- अनपरा - 355
- नोएडा - 332
- खुर्जा - 331
- गाजियाबाद - 324
- बागपत - 305
- गजरौला - 304
- बुलंदशहर - 303