{"_id":"677cef657ce09d9c880b6e0d","slug":"video-mohanlalganj-gavasha-aasharaya-kathara-ma-gavasha-ka-mata-jaha-taha-paugdha-ha-shava-thada-sa-marana-ka-aashaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Mohanlalganj: गोवंश आश्रय केंद्र में गोवंशों की मौत, जहां-तहां पड़े हैं शव, ठंड से मरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Mohanlalganj: गोवंश आश्रय केंद्र में गोवंशों की मौत, जहां-तहां पड़े हैं शव, ठंड से मरने की आशंका
ब्लाक मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव मे एनजीओ द्वारा संचालित गोवंश आश्रय केन्द्र में 10 गोवंशो की मौत का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आश्रय केंद्र में गोवंश के शव जहां तहां पड़े हैं। वीडियो व फोटो वायरल होने पर केंद्र पहुंचकर एसडीएम ने निरीक्षण किया और एनजीओ को नोटिस जारी किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व फोटो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
खुजेहटा गांव मे एक स्वयं सेवी संस्था द्वारा संचालित गोवंश आश्रय केन्द्र की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ।
आश्रय केंद्र में पशुओं को ठंड के बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। केंद्र में न अलाव की व्यवस्था है न ही सिक वार्ड बनाया गया। आश्रय केंद्र की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसडीएम ने केंद्र पर पहुंचकर वहां का हाल जाना।
केंद्र में अलाव व सिक वार्ड न पाकर एसडीएम ने एनजीओ को फटकार लगाई व नोटिस जारी कर जबाब तलब किया है। एसडीएम बृजेश कुमार वर्मा ने बताया केंद्र में एक गोवंश की मौत हुई है। बाकी बीमार गोवंशों का इलाज चल रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। केंद्र मे कुछ कमियां पाई गई हैं जिन्हें दूर करने के निर्देश बीडीओ मोहनलालगंज व एनजीओ को दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।