{"_id":"6b01377fc7d49076dd0bba53","slug":"video-lkhanauu-vana-oura-hada-sata-ka-aamana-samana-takakara-tha-ka-mata-eka-tharajana-ghayal-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक दर्जन घायल
मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा पुरवा गांव के पास उस समय हुआ, जब बारात से लौट रही वैन और होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। दोनों वाहनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बारात में शामिल होकर लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुरवा गांव के पास अचानक दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।