{"_id":"68b5604445b81c8cb8014a11","slug":"video-lkhanauu-ma-saema-aavasa-ka-pasa-mahal-na-aatamathaha-ka-kaya-parayasa-sarakashhakaramaya-na-thaugdhakara-pakaugdha-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर पकड़ा
राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित सीएम आवास के पास महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनके पास से एक थैले में मिट्टी का तेल भरी शीशी मिली है। उन्होंने शीशी निकाली और तेल अपने पर उड़ेल लिया। माचिस से आग लगा पाती इससे पहले वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
महिला ने बताया कि उसका नाम रोली देवी है। वह हरदोई के पिहानी की रहने वाली है। हरदोई के ही विक्की मिश्रा ने उन्हें लखनऊ में मकान दिलाने का झांसा दिया और उससे 60 लाख रुपये ले लिए। इसने जीवन भर की पूंजी मकान के लिए दे दी। लेकिन, उन्हें न तो मकान मिला, न ही आरोपी रकम लौटा रहा है।
पीड़िता ने बताया कि पहले तो विक्की ने रकम लौटाने की बात कही थी, मगर बाद में वह धमकाने लगा। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। आजिज आकर वह आत्महत्या करने लखनऊ पहुंची थीं। इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस के पहुंचने पर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।