फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   boy and teenager died by drowning in separate incidents in Sitapur

सीतापुर: पानी में डूबने से बालक और किशोर की मौत, तालाब में डूबा तो कोई पैर फिसलने से खंती में गिरा

Thu, 17 Sep 2026 03:37 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 03:37 PM IST
सार

सीतापुर में पानी में डूबने से बालक और किशोर की मौत हो गई। बालक खिलौना निकालते समय तालाब में डूबा तो पैर फिसलने से किशोर खंती में गिर गया। घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
boy and teenager died by drowning in separate incidents in Sitapur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर पानी में डूबने से एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। शवों को पानी से बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन


पहली घटना पोखराकलां गांव में हुई। यहां आशीष कुमार का पुत्र धैर्य वर्मा (9)  सुबह मंदिर परिसर में खेल रहा था। खेलते समय उसका खिलौना मंदिर के किनारे स्थित तालाब में जलकुंभी के बीच गिर गया। खिलौना निकालने के लिए धैर्य तालाब की तरफ बढ़ा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दूसरी घटना लोनी मजरे शमसाबाद गांव में हुई। गांव निवासी सुमेरी लाल का पुत्र प्रेमचंद (15) सुबह घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे बनी गहरी खंती में अचानक पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed