{"_id":"6a9e8cb298c43c0af6053538","slug":"video-lkhanauu-ma-mahalo-ka-le-lgaga-rajagara-mal-cara-kapanaya-thaga-nakaraya-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में महिलाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां देंगी नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में महिलाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां देंगी नौकरियां
छात्राओं व युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजधानी लखनऊ में 11 सितंबर को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज के परिसर में सीधा साक्षात्कार और भर्ती प्रक्रिया होगी। इसमें चार प्रमुख कंपनियां हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और अल्मास एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड प्रतिभागियों का चयन करेंगी।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह मेला उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार प्रदान करेगा। आईटीआई और अन्य शैक्षिक योग्यता वाली इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड हरिद्वार प्लांट के लिए 50 छात्राओं की भर्ती करेगा। इसके लिए 10वीं पास और फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन जैसे आईटीआई ट्रेड में उत्तीर्ण छात्राएं पात्र होंगी। चयनित छात्राओं को 26,450 रुपये का कुल पैकेज और लगभग 18,487 रुपये प्रतिमाह शुद्ध वेतन मिलेगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड सुमेरपुर प्लांट में ट्रेनी पद के लिए 15 महिलाओं का चयन करेगा। उन्हें 14,000 रुपये प्रतिमाह शुद्ध वेतन दिया जाएगा।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लखनऊ के लिए वित्तीय सलाहकार पद पर सीधा साक्षात्कार आयोजित करेगा। 12वीं पास या स्नातक महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। उन्हें 20,000 रुपये प्रतिमाह तक की आय का अवसर मिलेगा। अल्मास एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड जानकीपुरम विस्तार में महिला टेलर के पदों पर भर्ती करेगा। सिलाई में दक्ष या नए अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक आयु की हो, इसमें शामिल हो सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 8,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक और तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र भी लाने होंगे। बायोडाटा भी साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 11 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ के विवेकानंद हॉल में उपस्थित होना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।