{"_id":"69217a7589db7983640498be","slug":"video-lkhanauu-ma-320-paraivata-karamaya-para-garaga-gaja-paravahana-aayakata-na-jara-kaya-aathasha-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 320 प्राइवेट कर्मियों पर गिरेगी गाज, परिवहन आयुक्त ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 320 प्राइवेट कर्मियों पर गिरेगी गाज, परिवहन आयुक्त ने जारी किया आदेश
राजधानी लखनऊ में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ सहित प्रदेश के सभी आरटीओ, एआरटीओ 320 प्राइवेट कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी पर शुक्रवार को परिवहन आयुक्त ने मुहर लगा दी है। उन्होंने आदेश जारी कर परिवहन विभाग में कार्यदायी संस्था को इस बाबत निर्देशित किया है।
संस्था को चेताया है कि पुराने कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। रिवहन विभाग में डीएल प्रिंटिंग से लेकर जुड़े अन्य कार्यों की जिम्मेदारी निजी संस्था के पास है। लखनऊ में 28 सही प्रदेशभर में 320 कर्मचारी इन कामों को संभाल रहे हैं। हाल ही में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ संजय तिवारी ने परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों को हटाने का अनुरोध किया था।
उनका आरोप था कि इन कर्मचारियों की दलालों से मिलीभगत है। लेकिन, कर्मचारियों ने इन आरोपों को एकसिरे से खारिज कर दिया था। बावजूद इसके बगैर किसी जांच के परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कर्मचारियों को अप्रत्यक्ष रूप से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने सभी नई कार्यदायी संस्थाओं को पत्र लिखा है।
इसमें उन्होंने आरटीओ संजय कुमार तिवारी के लगाये गए आरोपों ही शामिल करते हुए इन कर्मचारियों को भ्रष्टाचार करने और विभाग की छवि धूमिल करने की बात कही है। निर्देश दिया है कि पूर्व कार्यदायी संस्था(स्मार्ट चिप) के किसी कर्मचारी को नई कार्यदायी संस्था रखती है तो वह यह सुनिश्चित करें कि उसका जिला बदल दिया जाए। साथ ही कर्मचारियों ने जहां-जहां काम लिया है,वहां के एआरटीओ से कर्मचारियों की कार्यशैली पर आख्या भी जरूर ले।
इसके अलावा इन कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। हालांकि सवाल यह उठता है कि महज पांच से छह हजार रुपये तनख्वाह पाने वाले कर्मचारी जिला बदलने पर काम कैसे करेंगे। अफसर उनकी आख्या क्यों ही देंगे। फिलहाल कर्मचारी सोमवार को परिवहन आयुक्त किंजल सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।