Hindi News
›
Video
›
West Bengal
›
Kolkata News
›
Prime Minister Modi’s Birthday: MP Raju Bista Extends Greetings, Appeals to Every Household to Light a ‘Lamp of Blessings’
{"_id":"6aabc8c02a57768334005646","slug":"video-prime-minister-modis-birthday-mp-raju-bista-appeals-to-every-household-to-light-a-lamp-of-blessings-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर जलाएं ‘दीप आशीर्वाद’, सांसद राजू बिष्ट ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर जलाएं ‘दीप आशीर्वाद’, सांसद राजू बिष्ट ने दी शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र, तराई और डुआर्स के लोगों से हर घर में ‘दीप आशीर्वाद’ जलाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शाम छह से सात बजे के बीच अपने घरों में एक दीया जलाकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और देशसेवा के लिए शुभकामना देने का आग्रह किया।
राजू बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 25 वर्षों में जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।
सांसद ने कहा कि हर घर का एक दीया प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना और आशीर्वाद का प्रतीक होगा। उन्होंने परिवारों से इस पहल में शामिल होकर भारत को और मजबूत एवं विकसित बनाने के सामूहिक संकल्प का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।