{"_id":"6911b4e69b54198a730ac47c","slug":"video-mehbooba-mufti-targets-omar-governments-failure-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती ने उमर सरकार की नाकामी पर साधा निशाना, जनता को बताया छल-कपट का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती ने उमर सरकार की नाकामी पर साधा निशाना, जनता को बताया छल-कपट का शिकार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सरकार की नाकामी गिनाई।जिसमें कहा कि जनता को बिजली चोर,जमीन चोर बताने वाले खुद शहर में कोठी बनाकर बैठे हैं और जनता को चोर कह रहे हैं।महबूबा ने कहा कि पूरी उमर सरकार बड़गाम विधानसभा की एक सीट के लिए दरवाजे दरवाजे पर जा रही है,यही इनका विकास है। जनता से जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। तंज कसा कि एक मरे हुए जानवर से यह दूध निकाल रहे हैं।केंद्र के साथ मिलकर खुद वह चल रहे हैं।उनके पास पीडीपी पीडीपी करने के सिवाए कुछ नहीं रह गया। डेलीवेजर्स की समस्याओं को लेकर अपने कार्यकाल में बायोमेट्रिक लागू करने की बात कही। साथ कहा कि गरीब लोगों को जमीन चोर कहना गलत है,खुद श्रीनगर में कई कनाल जमीन पर कब्जा कर चुके हैं यह दिखाई नहीं देता। उनको बस पीडीपी ही आजकल दिखाई दे रही है। एक वर्ष में क्या किया यह जनता उनसे बड़गाम के चुनाव प्रचार के दौरान पूछ रही। स्मार्ट मीटर लगाने पर उमर सरकार जनता को दवाब डाल रही।फ्री के 12 रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भी पूरा नहीं कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।