{"_id":"6a92c0209b4df2483e0347bc","slug":"video-video-three-day-disaster-management-training-for-youth-volunteers-concludes-in-kutlehar-region-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुटलैहड़ क्षेत्र में युवा स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुटलैहड़ क्षेत्र में युवा स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न
ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शनिवार को आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड बंगाणा में युवा स्वयंसेवकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को आरएलसी, थाना कलां में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विकास खंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम पांच युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया और उन्हें आपदा की स्थिति में बचाव, राहत, सुरक्षित निकासी तथा प्राथमिक प्रतिक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी आपदा के शुरुआती समय में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका बेहद अहम होती है। आपदा के दौरान प्रशासनिक टीमें घटनास्थल तक पहुंचने में समय ले सकती हैं, ऐसे में स्थानीय प्रशिक्षित युवा तत्काल लोगों की मदद करने, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।