Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Rs 23 lakh spent on Nandpur cremation ground, yet boundary wall remains incomplete even after five years; villagers demand an inquiry.
{"_id":"6ad2291e253a5478390d8560","slug":"video-una-rs-23-lakh-spent-on-nandpur-cremation-ground-yet-boundary-wall-remains-incomplete-even-after-five-years-villagers-demand-an-inquiry-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: नंदपुर श्मशान घाट पर 23 लाख खर्च, पांच साल बाद भी अधूरी चाहरदीवारी; ग्रामीणों ने मांगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: नंदपुर श्मशान घाट पर 23 लाख खर्च, पांच साल बाद भी अधूरी चाहरदीवारी; ग्रामीणों ने मांगी जांच
उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत नंदपुर में श्मशान घाट के निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्यों पर करीब 23 लाख रुपये खर्च होने की बात सामने आई है, लेकिन पांच साल बाद भी श्मशान घाट की चाहरदीवारी अधूरी है। मौजूदा वार्ड पंच रमण दीप की ओर से सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और खर्च की गई राशि को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड पंच और ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच करवाने तथा खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। आरटीआई से मिली जानकारी में इसका खुलासा हुआ है।
वार्ड पंच रमन दीप सहित ग्रामीण जतिंदर कुमार, जगदेव कुमार, सुरेश कुमार, गौरव कुमार और सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि चारदीवारी में भट्ठे की ईंटों के बजाय सीमेंट के ब्लॉक लगाए गए हैं। इस मामले में पंचायत सचिव रजिंदर सिंह ने बताया कि उनसे आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई थी, जिसे उपलब्ध करवा दिया गया है। ग्राम पंचायत नंदपुर की मौजूदा प्रधान रंजन देवी ने कहा कि श्मशान घाट के निर्माण कार्य की जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वार्ड पंच रमन दीप के अनुसार, आरटीआई के माध्यम से निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी मिल गई है, जबकि बिल अभी प्राप्त होने बाकी हैं। बिल और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद खर्च की गई राशि का मौके पर हुए निर्माण कार्य से मिलान किया जाएगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।