{"_id":"6a4dfcf2f276e86d190376d3","slug":"video-una-news-congress-pays-tribute-to-former-himachal-cm-virbhadra-singh-on-death-anniversary-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में वीरभद्र सिंह को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:02 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को ऊना में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वीरभद्र सिंह के लंबे राजनीतिक जीवन, प्रदेश के विकास में उनके योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "वीरभद्र सिंह अमर रहें" के नारे लगाए और उनके बताए आदर्शों एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का राजनीतिक जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी लगातार कार्य करती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।