Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Due to heavy rain landslides occurred in Beriya farmer irrigation motor and pipe were saved from flowing into the ravine
{"_id":"68aad7d3a19b6df9ae07e991","slug":"video-una-due-to-heavy-rain-landslides-occurred-in-beriya-farmer-irrigation-motor-and-pipe-were-saved-from-flowing-into-the-ravine-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भारी बारिश से बेरियां में लहासा गिरा, किसान की सिंचाई मोटर और पाइप खड्ड में बहने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भारी बारिश से बेरियां में लहासा गिरा, किसान की सिंचाई मोटर और पाइप खड्ड में बहने से बचे
उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बेरियां में शनिवार को भारी बारिश आफत बनकर टूटी। गांव के किसान राजीव कुमार की खेतों की सिंचाई के लिए लगाई गई मोटर और पाइप अचानक गिरे लहासे की चपेट में आकर खड्ड में जा गिरे। गनीमत यह रही कि उस समय खड्ड में पानी का बहाव कम था, नहीं तो मोटर और पाइप दोनों ही तेज धारा में बह जाते और किसान को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता। ग्रामीण जीवन कुमार, प्रेम चंद, बलवंत सिंह और गफूर मोहम्मद की मदद से मोटर व पाइप को पानी से बाहर निकाला गया। किसान राजीव कुमार ने सभी का आभार जताया और बताया कि जहां से लहासा गिरा, उसी के साथ में बिजली मीटर का कमरा भी बना हुआ है। सौभाग्य से वह इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। किसान ने पंचायत प्रधान से गुहार लगाई है कि मौके पर मनरेगा के तहत डंगा लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से खेतों व उपकरणों को नुकसान न पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।