{"_id":"6a535f62e5643bb21a0e6db0","slug":"video-una-amb-takarla-sada-da-cho-rain-water-entered-houses-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una Rain: साधा दा चो में बारिश से तबाही, नाले का पानी घरों में घुसा; ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Rain: साधा दा चो में बारिश से तबाही, नाले का पानी घरों में घुसा; ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान
अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत टकारला के वार्ड नंबर-4 स्थित साधा दा चो में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया और उसका पानी आसपास के कई घरों में घुस गया। इससे घरों में गाद और मलबा भर गया तथा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार पानी भरने से कई परिवारों का घरेलू सामान प्रभावित हुआ, जबकि पशुओं के लिए रखा चारा भी खराब हो गया। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की स्थिति बनी थी, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण इस बार फिर वही समस्या सामने आई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि साधा दा चो के दोनों ओर ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां और ग्राम पंचायत टकारला के वार्ड स्थित हैं। उनका आरोप है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने से उसमें गाद और झाड़ियां जमा रहती हैं। साथ ही, किनारों पर बने डंगों के कारण नाले की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे अधिक बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित होता है और पानी घरों की ओर मुड़ जाता है।
ग्रामीण बिहारी लाल, बलबीर साध, गफूर मोहम्मद, गुलजार मोहम्मद, सैरा बीबी, बेगम बीबी, संजीव कुमार, अमरजीत कौर और तुफैल मोहम्मद ने प्रशासन से नाले का चौड़ीकरण, नियमित सफाई और स्थायी सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हर मानसून में उन्हें इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत टकारला के प्रधान रत्न चंद, उपप्रधान अशोक कुमार और जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया।
जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह ने बताया कि तत्काल राहत के लिए जेसीबी मशीन से नाले की सफाई कर पानी की निकासी सुचारू की जाएगी। मौसम सामान्य होने के बाद नाले के स्थायी सुधार और आवश्यक निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।