{"_id":"6809f0ae701aa18d560d7ade","slug":"video-oath-given-to-strengthen-panchayati-raj-system-maintain-transparency-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पंचायतीराज प्रणाली को मजबूत करने, पारदर्शिता बनाए रखने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पंचायतीराज प्रणाली को मजबूत करने, पारदर्शिता बनाए रखने की दिलाई शपथ
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को खंड विकास कार्यालय बंगाणा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि पंचायती राज भारत के लोकतंत्र की जड़ों को सींचने वाली प्रणाली है। इसके माध्यम से ही गांव-गांव तक शासन की पहुंच संभव होती है। प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह ईमानदारी, निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ अपनी भूमिका निभाए। इस अवसर पर ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष देव राज शर्मा एवं बीडीसी सदस्य जोगिंदर देव आर्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।