{"_id":"68888fe70eb39e67bf0cd943","slug":"video-bangana-agriculture-department-conducted-farmer-awareness-program-in-naili-jhikli-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाणा: कृषि विभाग ने नायली झिकली में किया किसान जागरुकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा: कृषि विभाग ने नायली झिकली में किया किसान जागरुकता कार्यक्रम
उपमडल बंगाणा क्षेत्र में कृषि विभाग के तत्वावधान में विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत नायली झिकली में एक दिवसीय किसान जागरुकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। इस अवसर पर अनू ठाकुर, दलविंद्र कौर, तथा स्थानीय उपप्रधानअजय शर्मा की उपस्थिति रही। विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों जैसे जैविक खाद, जीवामृत निर्माण, बीज उपचार, मल्चिंग, वर्मी कंपोस्ट तथा पारंपरिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में 35 किसानों ने सक्रिय भागीदारी की और विषय विशेषज्ञों से संवाद कर अपने कृषि संबंधी सवालों का समाधान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।