{"_id":"69119b0e3036d511eb0a9517","slug":"video-ashimta-wins-state-level-title-thathal-school-celebrates-selection-for-national-competition-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अशिमता ने राज्य स्तर पर लहराया जीत का परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर ठठल स्कूल में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशिमता ने राज्य स्तर पर लहराया जीत का परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर ठठल स्कूल में खुशी की लहर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल की प्रतिभाशाली छात्रा अशिमता ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धर्मशाला में आयोजित लड़कियों की अंडर-14 राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अशिमता ने बेहतरीन दौड़ क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 600 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक, 200 मीटर में रजत पदक तथा 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया। लगातार तीन पदक जीतकर अशिमता ने जहां सबका ध्यान आकर्षित किया, वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान भी सुनिश्चित किया। अशिमता की इस बड़ी उपलब्धि से पूरा स्कूल परिवार गौरवान्वित है। इसी उपलक्ष्य में स्कूल प्रबंधन द्वारा अशिमता को सम्मानित किया गया। साथ ही उसकी माता सुनीता देवी को भी विशेष तौर पर सम्मान दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी को हर चरण पर प्रोत्साहित किया और उसे आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल व्यास देव धीमान ने कहा कि अशिमता ने मेहनत, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से ही छात्र-छात्राएं इस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वाइस प्रिंसिपल शक्ति कुमार ने भी अशिमता को बधाई दी।।
सम्मान समारोह के दौरान अनिल चौधरी, नरेश कुमार, संजीव कुमार, रविंदर भुल्लर, राजेश शर्मा, राजेश कुमार, परवीन कुमार, राज कुमार, अमित कुमार शर्मा, भजन लाल, नीलम देवी, नीलम कुमारी, पूनम कुमारी, राहुल जस्सल, कोमल रानी और परवीन कुमारी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।