{"_id":"6adb29a892a5627793081aaa","slug":"video-anurag-thakur-attack-opposition-rahul-gandhi-una-palakwah-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव आयोग के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन, अब तख्तापलट के सपने देख रहे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव आयोग के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन, अब तख्तापलट के सपने देख रहे राहुल गांधी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:02 PM IST
Link Copied
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावी हार के बाद अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेने के बजाय ईवीएम, चुनाव आयोग और जनता पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और एसआईआर के मुद्दे पर शुरू हुआ आंदोलन अब तख्तापलट के सपने देखने तक पहुंच गया है।
अनुराग ठाकुर शुक्रवार को ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में हाल ही में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में चुने गए भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड पंचों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हरोली के भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावों में हार के बाद कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी जनता को जिम्मेदार ठहराता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और एसआईआर के मुद्दे से आंदोलन की शुरुआत हुई थी, लेकिन अब विपक्षी नेता तख्तापलट की बातें कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य केवल चुनाव आयोग पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष की राजनीति का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है।
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी पर भी निशाना साधा। उन्होंने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए।
हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया था। इसी दिशा में दवाइयों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले आवश्यक कच्चे माल यानी सक्रिय औषधीय घटकों (एपीआई) का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन राज्यों का चयन किया गया था, जिनमें हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला भी शामिल था।
अनुराग ठाकुर के अनुसार, उस समय परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध करवाना बड़ी चुनौती थी, लेकिन तत्कालीन जयराम ठाकुर सरकार और केंद्र के सहयोग से हरोली में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का रास्ता साफ हुआ। उन्होंने राज्य सरकार से परियोजना का काम तेज करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।