{"_id":"6a996dedcb34ff365e041479","slug":"video-video-100-students-from-a-sanskrit-college-took-out-a-rally-conveying-a-message-about-health-and-hygiene-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: संस्कृत महाविद्यालय में 100 विद्यार्थियों ने निकाली, स्वास्थ्य-स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: संस्कृत महाविद्यालय में 100 विद्यार्थियों ने निकाली, स्वास्थ्य-स्वच्छता का दिया संदेश
सोलन।
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में वीरवार को रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 100 छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता और विभिन्न सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
युवाओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां और बैनर थामे थे। उन्होंने गगनभेदी नारों के साथ सोलन शहर और आसपास के ग्रामीण व अर्धइ शहरी इलाकों का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया गया। उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस रैली का संचालन रेड रिबन क्लब की कार्यक्रम अधिकारी आशा शर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश शर्मा भारद्वाज ने किया। सह प्रभारी पवन कुमार गौतम ने भी इस आयोजन में अपनी देखरेख प्रदान की। आशा शर्मा ने बताया कि युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और उनके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही इस रैली का मुख्य उद्देश्य है। महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा ने रैली में शामिल सभी छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।