Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan water crisis urban congress protest municipal corporation

सोलन में पेयजल किल्लत पर शहरी कांग्रेस का प्रदर्शन, मेयर से मिले पदाधिकारी; 3 से 4 दिन में पानी देने का मिला आश्वासन

Mon, 16 Nov 2026 01:18 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:18 PM IST
solan water crisis urban congress protest municipal corporation
शहर में लगातार बनी पेयजल किल्लत को लेकर शहरी कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा से मुलाकात कर लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के कई वार्डों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। लोगों को छह से सात दिन के अंतराल के बाद पानी मिल रहा है। इसके अलावा रात के समय पेयजल वितरण किए जाने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है, जिसे जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए। शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महापौर के समक्ष मांग रखी कि शहर में पेयजल वितरण की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए। रात के बजाय लोगों की सुविधा के अनुसार पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि परिवारों को पानी जमा करने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम को सभी वार्डों में नियमित अंतराल पर पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करने के लिए मजबूर होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्डों में विकास कार्य प्रभावित होने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में जरूरी विकास कार्य करवाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर विकास से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि वार्डों की जरूरतों के अनुसार पार्षदों को बजट उपलब्ध करवाया जाए, ताकि लंबित विकास कार्यों को गति मिल सके। महापौर सुषमा शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियों की मांगों को सुनते हुए आश्वासन दिया कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या को जल्द दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को तीन से चार दिन के भीतर पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। अब शहरवासियों को नगर निगम प्रशासन के स्तर पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार है। देखना होगा कि पेयजल आपूर्ति में सुधार और वार्डों के विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग पर कितनी जल्दी अमल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ पूजा का समापन, गोमती के घाट पर दिखी भारी भीड़

16 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल के शीश दमका सूर्य, राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, जयकारों से गूंजा मंदिर

16 Nov 2026

शास्त्री घाट पर वरुणापुल पर छठ व्रतियों का उमड़ा सैलाब

16 Nov 2026

पूजित मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया, गंगा आरती और आतिशबाजी भी हुई

16 Nov 2026

कानपुर: छठ पूजा घाटों पर भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का किया अनावरण

15 Nov 2026
विज्ञापन

छठ के रंग में रंगा शुक्लागंज, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026

कानपुर: छठवीं मंजिल से गिरकर संभव की मौत, शव पर 16-17 चोटों के निशान, चकनाचूर हुई सिर की हडिड्यां

15 Nov 2026
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026

डीटीयू में इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक पर कार्यशाला

15 Nov 2026

नोएडा में मां की स्मृति में अध्यक्ष सतपाल यादव ने कराया छठ घाट का निर्माण, श्रद्धालुओं ने की सराहना

15 Nov 2026

नोएडा के घरों में अब स्मार्ट तकनीक की दस्तक, मोबाइल से नियंत्रित होंगे बिजली उपकरण

15 Nov 2026

गाजियाबाद में गंगनहर और हिंडन घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

15 Nov 2026

इलेट्रॉनिक हब के नाम से विख्यात शकरपुर, अब रिपयेरिंग मार्केट में तब्दील

15 Nov 2026

उत्तराखंड दिवस पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

15 Nov 2026

फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर रेल दुर्घटना में आने से बुजुर्ग की मौत

15 Nov 2026

जूनियर ताइक्वांडो में जितेश ने जीता स्वर्ण पदक

15 Nov 2026

छठ घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सांध्य अर्घ्य संपन्न

15 Nov 2026

19 नवंबर से आम लोग देख सकेंगे ट्रेड फेयर

15 Nov 2026

उदयगिरी प्रथम में अव्यवस्थाएं भरमार, टूटी जालियों से लेकर रात के अंधेरे में गुजर रही रातें

15 Nov 2026

रावण के नजरिए से पढ़ी जा रही किताबें, वयं रक्षाम पर बढ़ी दिलचस्पी

15 Nov 2026

कचेडा वारसाबाद में महाराजा नैन सिंह कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

15 Nov 2026

गर्म कपड़ों की दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपये कीमत के कपड़े जले

15 Nov 2026

फरीदाबाद में एंबुलेंस में डीजल की गड़बड़ी की जांच 12 दिन बाद भी अधूरी

15 Nov 2026

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

15 Nov 2026

यमुनोत्री धाम में स्वच्छता अभियान चलाया, 15 कट्टा कूड़ा एकत्रित किया

15 Nov 2026

अपराध: मंडला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नर्मदा किनारे पकड़ी गई अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

15 Nov 2026

अमर उजाला पर देखें उत्तराखंड की हर बड़ी खबर

15 Nov 2026

कटनी: किसना ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड में होगी पूछताछ

15 Nov 2026

कैराना: युवती की बरामदगी के बाद भी नहीं थमी नाराजगी, महापंचायत में आरोपियों को जेल भेजने की मांग, युवती के अपहरण का मामला, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की थी प्राथमिकी

15 Nov 2026

डीआईजी ने घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed