Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Several cows die; cattle owners seek help from the government

Solan News: कई गायों की मौत, पशुपालकों ने सरकार से मांगी मदद

Tue, 17 Nov 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 17 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में लंपी जैसी बीमारी से पशुपालक परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। उपमंडल अर्की के दाड़लाघाट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बीमारी के मामलों में कमी आई है, लेकिन पशुओं के इसकी चपेट में आने का सिलसिला थमा नहीं है। बीमारी के कारण कई पशुपालकों को अपने दुधारू पशु गंवाने पड़े हैं।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव नौणी निवासी कुलदीप ठाकुर और उनके पड़ोसी रामलाल की गाय की मौत हो गई। वहीं, नंदलाल की गाय ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव गवाह में मनसा राम और प्यारे लाल की गाय की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र के कई गांवों में बीमारी के मामले सामने आए हैं। इससे पशुपालकों को पशुओं के उपचार और देखभाल में काफी परेशानी हो रही है। कई पशु अभी भी बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ पशुपालकों को पशुओं की मौत से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालक जयदेव ठाकुर, प्रदीप, प्रेम केशव, बाबू राम, रामलाल, जय चंद, भीमचंद, धर्म सिंह, धर्मपाल, रमेश चंद, नंदलाल, हरीश, मनोहर लाल, नथु राम, रमेश और हरीकृष्ण सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से प्रभावित गांवों में पशुपालन विभाग की टीमें भेजने की मांग की है। उन्होंने बीमार पशुओं का उचित उपचार करवाने और बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।

कोट
अर्की उपमंडल में एलएसडी का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में बीमारी नियंत्रण में है। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशुपालन विभाग से संपर्क कर उपचार करवाएं। - डॉ. देवराज शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, अर्की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed