{"_id":"6ad1ee56c4cf6378c906d1cc","slug":"video-solan-robbery-nepali-origin-man-85000-rupees-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: नेपाल जाने के बहाने सोलन में उतारा, मोहन पार्क के पास मारपीट कर लूटे 85 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: नेपाल जाने के बहाने सोलन में उतारा, मोहन पार्क के पास मारपीट कर लूटे 85 हजार
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:18 PM IST
Link Copied
सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पीड़ित के अनुसार, वह ननखड़ी में रहता है और सेब सीजन समाप्त होने के बाद नेपाल लौट रहा था। इसी दौरान शिमला में उसे नेपाली मूल का एक व्यक्ति मिला। दोनों सोलन तक साथ आए। पीड़ित का आरोप है कि सोलन से नेपाल तक गाड़ी में जाने की व्यवस्था करवाने के बहाने उसे सोलन में उतार लिया गया।
शिकायत के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति उसे पैदल मोहन पार्क तक ले गया, जहां पहले से तीन अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की और 85 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें तलाशा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।