{"_id":"6a6052ff272d5152d602669b","slug":"video-parwanoo-toll-plaza-hit-and-run-car-hits-toll-employee-driver-absconds-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hit and Run: परवाणू टोल प्लाजा पर टोल कर्मी को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit and Run: परवाणू टोल प्लाजा पर टोल कर्मी को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार
कालका-परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक हिट एंड रन का मामला सामने आया। कालका से परवाणू की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात एक टोल कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कर्मचारी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
हालांकि, फरार चालक पुलिस की नजर से बच नहीं सका। टोल प्लाजा पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम में कार का नंबर दर्ज हो गया है। इसी आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक और चालक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और एनपीआर सिस्टम से मिली जानकारी के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।