{"_id":"6add9e65fd1b36081a056790","slug":"video-khushwant-singh-literature-festival-kasauli-prabal-das-gupta-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्ट का अंतिम दिन आज, प्रबल दास गुप्ता ने ऑपरेशन ब्लू स्टार समेत कई मुद्दों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्ट का अंतिम दिन आज, प्रबल दास गुप्ता ने ऑपरेशन ब्लू स्टार समेत कई मुद्दों पर की चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:45 AM IST
Link Copied
कसौली क्लब में आयोजित खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को पहले सत्र में लेखक और इतिहासकार प्रबल दास गुप्ता की किताब जनरल सुंदरजी: सेलिब्रेटेड एंड डिबेटेड पर चर्चा हुई। सुमित्रा चौधरी के साथ संवाद के दौरान उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपने विचार साझा किए।
तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव के अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए कई सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें साहित्य, इतिहास और व्यक्तित्वों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
फेस्टिवल के दौरान फिरोज गुलजार और अमरनाथ की ओर से ए ब्रश विद लाइफ: सतीश गुलजार @100 विषय पर भी चर्चा की जाएगी। इस सत्र में सतीश गुलजार के जीवन और रचनात्मक सफर से जुड़े पहलुओं पर विचार साझा किए जाने हैं।
आयोजन के अंतिम दिन कुल छह सत्र निर्धारित हैं। इसके बाद शाम करीब पांच बजे तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल का समापन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।