{"_id":"6a7050b2433baa187e0a5a07","slug":"video-hpseb-pensioners-demand-pending-dues-payment-in-nalagarh-solan-meeting-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: बिजली बोर्ड पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, बोले- आर्थिक संकट का करना पड़ रहा सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: बिजली बोर्ड पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, बोले- आर्थिक संकट का करना पड़ रहा सामना
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय जोशी ने की। इसमें पेंशनरों ने लंबित बकाया राशि के भुगतान सहित विभिन्न वित्तीय मांगों को लेकर बोर्ड प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठाई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशन और अन्य लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान समय पर नहीं होने से पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बोर्ड प्रशासन से आग्रह किया कि पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और लंबित राशि का जल्द भुगतान किया जाए।
पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही वित्तीय मांगों के समाधान का इंतजार किया जा रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर नियमित खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए समय पर भुगतान मिलना जरूरी है। उन्होंने बोर्ड से मानवीय आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की अपील की।
बैठक में संघ पदाधिकारियों ने संगठन की अन्य गतिविधियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय जोशी के अलावा रविंद्र ठाकुर, मुरली गुप्ता, धर्म चंद, बाबू राज, सुरेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, सालिगराम धीमान, सुभाष शर्मा, भाग सिंह चंदेल, देव राज, रामकिशन, विद्याधर शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।