{"_id":"6a8d2eb404115653b7025632","slug":"video-dharampur-solan-highway-retaining-wall-collapse-kyarad-road-heavy-rain-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: धर्मपुर में हाईवे किनारे डंगा गिरा, क्यारद संपर्क मार्ग पर आया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: धर्मपुर में हाईवे किनारे डंगा गिरा, क्यारद संपर्क मार्ग पर आया मलबा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:27 AM IST
Link Copied
धर्मपुर में सीआरपीएफ के नजदीक मंगलवार को भारी बारिश के बीच हाईवे और क्यारद संपर्क मार्ग के बीच लगा डंगे का एक हिस्सा अचानक गिर गया। डंगा गिरने से उसके पत्थर और मलबा क्यारद सड़क पर आ गया, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण डंगे के आसपास पानी का रिसाव बढ़ गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे किनारे पर्याप्त नालियां नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क से बहते हुए नीचे की ओर पहुंच रहा है। पानी के लगातार रिसाव के कारण डंगे पर दबाव बढ़ा और उसका एक हिस्सा ढह गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे नालियां नहीं होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान हाईवे का पानी बहकर आसपास के रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में नुकसान का खतरा बना रहता है। भारी बारिश के दौरान लोग अपने घरों में भी चिंता के माहौल में रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2023 में धर्मपुर के सिहारडी गांव में भी हाईवे से आने वाले बारिश के पानी के कारण क्षेत्र को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। उस समय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया था। इसके बावजूद कई वर्ष बीतने के बाद भी हाईवे के पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पहाड़ के साथ बनी नालियां कई जगह बंद पड़ी हैं। इसके चलते बारिश का पानी नालियों में जाने के बजाय हाईवे पर बहता हुआ धर्मपुर की ओर पहुंच रहा है। इससे बरसात के दौरान जलभराव और नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
डंगा गिरने के बाद क्यारद संपर्क मार्ग पर पत्थर और मलबा आने से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों को मार्ग से आवाजाही करने में दिक्कत हुई। हालांकि, डंगे के क्षतिग्रस्त हिस्से को दोबारा लगाने का काम जल्द शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
स्थानीय लोगों ने एनएचएआई से मांग की है कि हाईवे किनारे जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और बंद नालियों को जल्द साफ करवाया जाए। लोगों का कहना है कि केवल डंगे की मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। बारिश के पानी की सही निकासी के लिए हाईवे किनारे पर्याप्त और व्यवस्थित नालियां बनाना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।