{"_id":"6adc8be7ee5070636802e37d","slug":"video-video-administration-takes-charge-to-restore-peace-in-nahan-key-meeting-held-between-both-communities-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन में शांति बहाली के लिए प्रशासन ने संभाला मोर्चा, दोनों समुदायों की हुई अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन में शांति बहाली के लिए प्रशासन ने संभाला मोर्चा, दोनों समुदायों की हुई अहम बैठक
नाहन शहर में शुक्रवार को गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद शनिवार को प्रशासन ने शांति बहाली के प्रयास तेज कर दिए। दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ अहम बैठक कर शहर में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में दोनों पक्षों ने विवाद को पीछे छोड़कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। हालांकि, स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी है। दोनों मोहल्लों में भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ लगातार गश्त की जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को गेट स्थापित करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था। दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक तनाव और संघर्ष की स्थिति बनी रही। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडी थी। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना है। घटना के बाद शनिवार को प्रशासन ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों को एक साथ बैठाकर आपसी संवाद के माध्यम से स्थिति सामान्य बनाने की पहल की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।