फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Video: 36 'Pashu Mitras' receive appointment letters in Sirmaur; departmental assistance to reach rural livestock owners.

वीडियो: सिरमौर में 36 पशु मित्रों को मिले नियोजन पत्र, ग्रामीण पशुपालकों तक पहुंचेगी विभागीय मदद

Mon, 31 Aug 2026 06:21 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:21 PM IST
Video: 36 'Pashu Mitras' receive appointment letters in Sirmaur; departmental assistance to reach rural livestock owners.
नाहन (सिरमौर)। पशुपालकों को घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पशुपालन विभाग ने कदम बढ़ाया है। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार नाहन में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने नवनियुक्त पशु मित्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और पशुपालकों की आय बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने पशु मित्रों से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पशु मित्र ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों और विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं। विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधी गतिविधियों में सहयोग मिलने से विभागीय सेवाओं की पहुंच और कार्यक्षमता बेहतर होगी। उपायुक्त ने पशु मित्रों को नव चयनित बीपीएल परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पांचों उपमंडलों में होगी तैनाती उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि जिले में वर्तमान में पांच उपमंडलीय पशु अस्पताल, 27 पशु अस्पताल, चार केंद्र पशु चिकित्सा औषधालय, एक पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक तथा 197 पशु औषधालय संचालित किए जा रहे हैं। नवनियुक्त 36 पशु मित्रों को जिले के सभी पांच उपमंडलों में विभिन्न पशु फार्मों, पशु चिकित्सालयों और पशु औषधालयों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशु मित्रों की नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पशु मित्रों को उनके दायित्वों और विभागीय कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में वोटिंग को लेकर स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट

अलीगढ़ के आयशा तरीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला

31 Aug 2026

VIDEO: निर्माणाधीन मकान की छत पर 25 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

31 Aug 2026

फिरोजपुर में नाटक ‘हमारे राम’ पेश, आशुतोष राणा ने निभाई मुख्य भूमिका

तरनतारन में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘रन फॉर इक्वेलिटी’ मैराथन आयोजित

विज्ञापन

पानीपत: दोस्त पुलिस अभियान के तहत छात्रों ने किया महिला थाने का भ्रमण, थाना प्रभारी ने साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए

31 Aug 2026

मंडी: आईआईटी मंडी के पालमपुर कैंपस पर गरमाई सियासत, 539 एकड़ जमीन के बावजूद विस्तार पर उठे सवाल

31 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: पनकी पावर प्लांट का पानी बना आफत, रतनपुर गांव में भीषण जलभराव

31 Aug 2026

कंदैला हत्याकांड: अयोध्या में एसएसपी से मिले मृतक के भाई, कार्रवाई का आश्वासन

31 Aug 2026

अयोध्या में बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत

31 Aug 2026

चलती बस में 47 KM तक 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

31 Aug 2026

नारनौल: क्षेत्र की सुख-शांति के लिए 160 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर निकले श्याम सेवक केशव, नांगल चौधरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

अयोध्या के रुदौली में मौसमी बीमारियों ने सीएचसी में बढ़ाई मरीजों की भीड़

31 Aug 2026

अयोध्या में अंकित बालियान एनकाउंटर पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उठाए सवाल

31 Aug 2026

बहराइच में अमर उजाला अपराजिता में छात्राओं को टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी

31 Aug 2026

टोहाना: बिजली कर्मचारियों का मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाए वादा खिलाफी के आरोप

31 Aug 2026

शामली: अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई

31 Aug 2026

शिमला: जल संरक्षण को लेकर केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट में जागरूकता सेमिनार, विद्यार्थियों ने ली शपथ

31 Aug 2026

अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी के शामली में पुलिस एनकाउंटर में दोनों शूटर ढेर, एक आरोपी सोनीपत जिले का था रहने वाला

31 Aug 2026

लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के सामने लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

31 Aug 2026

दिव्यांग शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग, लखनऊ के इको गार्डन में धरना

31 Aug 2026

कानपुर: दो साल में उखड़ने लगा पनकी पावर हाउस रेलवे पुल, जॉइंट से बाहर निकली सरिया

31 Aug 2026

लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन में जोरों पर कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज के बाहर समर्थकों के बीच नारेबाजी

सिरमौर: नाहन में भी हिमफेड बेचेगा सीमेंट, अगले माह से शुरू होगी बिक्री

31 Aug 2026

लखनऊ में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला

31 Aug 2026

लोधा के करसुआ रोड पर नाले में मिला शव और बाइक

31 Aug 2026

कानपुर: आयकर कर्मी उतने ही महत्वपूर्ण जितने देश के सैनिक : अपर्णा करन

31 Aug 2026

कानपुर: मंधना के दो इंटर कॉलेजों के सामने कई टन कूड़ा, छात्र-राहगीर परेशान

31 Aug 2026

फरीदाबाद में जलभराव बना मुसीबत: बारिश के पानी से सर्विस रोड पर जाम, वाहन चालक परेशान

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed