{"_id":"691820f3eadcf96eb1093e37","slug":"video-two-dozen-hrtc-buses-are-parked-at-the-nahan-workshop-due-to-shortage-of-staff-and-spare-parts-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: स्टाफ और स्पेयर पार्ट्स की कमी से दो दर्जन एचआरटीसी बसें नाहन कर्मशाला में खड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: स्टाफ और स्पेयर पार्ट्स की कमी से दो दर्जन एचआरटीसी बसें नाहन कर्मशाला में खड़ीं
सिरमौर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की कमी के चलते करीब डेढ़ महीने से प्रतिदिन 8 से 10 बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। हालत यह है कि जुगाड़ से निगम बस रूट चला रहा है। बताया जा रहा है कि निगम की कार्मशाला में कर्मियों की कमी और कलपूर्जों के समय पर न मिलने के चलते समस्या बढ़ गई है। कर्मशाला में शुक्रवार को दो दर्जन के करीब बसें खड़ी नजर आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन से प्रतिदिन 120 से अधिक बस रूट चलते हैं। इन रूटों को नियमित रूप से चलाने के लिए यहां 110 के करीब ही बसें उपलब्ध हैं। इन बसों में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण रूटों को नियमित रूप से चलाने की समस्या पैदा हो रही है। प्रबंधन को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। पिछले करीब ड़ेढ महीने से यही समस्या आ रही है। सूत्रों की मानें तो बसें खराब खड़ी हैं और समय पर मरम्मत नहीं होने के चलते प्रतिदिन बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिदिन रूटों पर बसें भेजना चुनौती बन गया है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन 8 से 10 बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। कुछ रूटों पर दो में से एक समय पर ही बस भेजी जा रही है। ऐसे में समस्या विकराल बनी हुई है। कई बार बस एक रूट लगाकर आती है तो उसे तुरंत दूसरे रूट पर भेज दिया जाता है। बस के जाम आदि में फंस जाने से यात्री इंतजार करते हैं। छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। दो में से एक समय पर बस भेजे जाने से यात्रियों की संख्या दोगुनी हो रही है। भेड़-बकरियों की तरह यात्री बसों में भरकर जाने को मजबूर हैं। ऐसे में हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
नाहन से कौलांवालाभूड़ के लिए शाम को 5 बजे जाने वाले रूट का यही हाल है। यहां 5 और 5:30 पर दो बस रूट हैं, लेकिन एक बस को ही भेजा जा रहा है। ऐसे में छात्र और अन्य यात्री इस बस में भीड़ में सफर करने को मजबूर हैं। कई बार तो जगह नहीं मिलने के चलते यात्रियों को रुकना भी पड़ रहा है। इसके अलावा नाहन से शिमला के लिए सुबह 6:15 बजे जाने वाली बस बंद पड़ी है। सुपरफास्ट बस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। वहीं, रेणुका-पंजाहल-गुमटी, नाहन-रामाधौण, नाहन-देवल टिकरी, बेचड़ का बाग, नाहन-कालाअंब के लिए शाम को चलने वाली बस सहित अन्य रूट बंद पड़े हैं। बस रूट बंद होने से इन क्षेत्रों के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है बस अड्डा प्रभारी नाहन अनिल कुमार ने कहा कि कलपूर्जों और कर्मियों की कमी से समय पर बसों की मरम्मत नहीं होने के चलते प्रतिदिन 8 से 10 बस रूट प्रभावित हो रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बस अड्डा पहुंचने वाली बस को तुरंत दूसरे रूट पर भेज दिया जा रहा है। मर्ज कर भी रूट चलाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधन को समस्या बारे नियमित रूप से अवगत करवाया जा रहा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।