{"_id":"6ad9dc429c0f39a5890eaf38","slug":"video-sirmaur-seven-day-nss-camp-begins-at-sainwala-school-signature-campaign-launched-in-support-of-a-drug-free-india-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सैनवाला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, नशामुक्त भारत के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सैनवाला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, नशामुक्त भारत के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:19 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में आमवाला सैनवाला पंचायत की प्रधान सीमा देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पंचायत के पूर्व प्रधान संदीपक तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आयूब खान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें शिक्षकों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
वहीं, विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता राजकुमार ने विद्यार्थियों को मेडिटेशन करवाया। उन्होंने मानसिक एकाग्रता के महत्व से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को ध्यान के माध्यम से मन को केंद्रित करने की जानकारी दी।
विद्यालय में आयोजित यह एनएसएस शिविर 27 अक्तूबर तक चलेगा। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सामुदायिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।