{"_id":"6ae5f3c9b0fa09048400e27f","slug":"video-sirmaur-seminar-for-intellectuals-organized-at-the-district-bjp-office-in-nahan-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: जिला भाजपा कार्यालय नाहन में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: जिला भाजपा कार्यालय नाहन में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन
नाहन। जिला भाजपा कार्यालय नाहन में शनिवार को प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार चौथे वर्ष में है और विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
उन्होंने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने, महंगाई बढ़ाने और विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बिंदल ने कहा कि रविवार को शिमला में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी। चार नवंबर को हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर और उनके नेतृत्व में रैली होगी, जबकि इसी दिन मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इनमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।