फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur alzheimer awareness program nahan early detection better care

सिरमौर में अल्जाइमर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, शुरुआती पहचान से बेहतर देखभाल पर जोर

Mon, 21 Sep 2026 03:55 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 21 Sep 2026 03:55 PM IST
sirmaur alzheimer awareness program nahan early detection better care
विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में लोगों को अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चितकारा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बद्दी की तृतीय वर्ष की प्रशिक्षु छात्राओं ने लोगों को बीमारी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग ट्यूटर सिमरन चौहान ने बताया कि विश्व अल्जाइमर दिवस हर वर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बीमारी की जल्द पहचान, बेहतर देखभाल और भविष्य की तैयारी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अल्जाइमर एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। इसमें समय के साथ व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने और रोजमर्रा के कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्राओं ने अल्जाइमर के संभावित शुरुआती संकेतों के बारे में भी जानकारी दी। इनमें हाल में हुई बातचीत या घटनाओं को बार-बार भूलना, एक ही सवाल को दोहराना और परिचित लोगों या स्थानों को पहचानने में परेशानी जैसे लक्षण शामिल बताए गए। इसके अलावा समय और स्थान को लेकर भ्रम, रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई तथा बातचीत के दौरान सही शब्द याद न आना भी शुरुआती संकेतों में शामिल हो सकते हैं। छात्राओं ने बताया कि अल्जाइमर किसी एक विटामिन या पोषक तत्व की कमी के कारण नहीं होता। बीमारी में मस्तिष्क में असामान्य प्रोटीन के जमा होने और तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संचार प्रभावित होने जैसी प्रक्रियाओं की भूमिका बताई गई। कार्यक्रम में मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। इसके तहत नियमित सैर, योग और व्यायाम, संतुलित आहार लेने, किताबें पढ़ने और नई चीजें सीखने जैसी गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। छात्राओं ने लोगों को रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित रखने तथा धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने की सलाह भी दी। परिवार और दोस्तों के साथ सामाजिक रूप से जुड़े रहना भी मानसिक रूप से सक्रिय रहने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना रहा कि याददाश्त और व्यवहार में लगातार होने वाले बदलावों को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय सलाह और उचित देखभाल की दिशा में कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ में मोबाइल टावर पर छठवीं बार चढ़ा राजू, यह बोला

21 Sep 2026

बदायूं: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग समेत लिंटर गिरा, दो लोगों की मौत

21 Sep 2026

लखनऊ में नर्सिंग स्टूडेंट की मौत पर छात्रों का प्रदर्शन

21 Sep 2026

यात्रीगण ध्यान दें: टायर-इंजन पार्ट्स न मिलने से फरीदाबाद में 12 सिटी बसें बेकार, लोगों को हो सकती है परेशानी

21 Sep 2026

पठानकोट की यूबीडीसी नहर में बाइक समेत गिरा युवक, लोगों ने कड़ी मशक्कत से बचाया

विज्ञापन

चंडीगढ़ में गणेश विसर्जन के लिए परंपरागत वेशभूषा में पहुंची महिलाएं

कपूरथला में ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की माैत

विज्ञापन

औरैया: ट्रेलर से टकराई बेकाबू पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत

21 Sep 2026

सीजी: बारिश के बीच घर के आंगन में हादसा, करंट लगने से बेटे की मौत, माता-पिता भी झुलसे

21 Sep 2026

कपूरथला में तलवंडी चौधरियां के पास हादसे में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी की मौत

चिट्टे के खिलाफ वीडियो बनाने पर धमकियां मिलने से आहत सुनाम के युवक ने खाया जहर

जीरा, मक्खू और मल्लांवाला में फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 140 किलो नकली पनीर जब्त

राजस्थान न्यूज: पहली बार रात 10 बजे खुला हाईकोर्ट, बीकानेर पार्षद की गिरफ्तारी पर लगी रोक

21 Sep 2026

दुर्ग: मजाक में गाली-गलौज से भड़का विवाद, भांजे ने मामा के दोस्त की पीट-पीटकर कर दी हत्या

21 Sep 2026

सीजी क्राइम: धमतरी में हेरोइन तस्करी का खुलासा, 21.51 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

21 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-चंदन-भस्म से उकेरा राजसी और रौद्र स्वरूप

21 Sep 2026

सतना में न्यायालय का फैसला: नाबालिग से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 2 लाख रुपये का मुआवजा भी देना होगा

21 Sep 2026

कानपुर: बहराणा साहिब की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

कानपुर: भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़-पथराव, एक घायल

20 Sep 2026

कानपुर: नुक्कड़ नाटकों में दिखेगा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का सफर

20 Sep 2026

Meerut: आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

दमोह क्राइम: पटेरा में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, तिजोरी बाहर खींच ले गए चोर; नहीं तोड़ पाए तो छोड़कर भागे

20 Sep 2026

हरिद्वार: तीन साल बाद खुला श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को मिली राहत

20 Sep 2026

मंडला: विवाद के बाद रची हत्या की साजिश, नाविक संघ अध्यक्ष रज्जू नंदा हत्याकांड में दो गिरफ्तार

20 Sep 2026

कानपुर: पानी की पाइपलाइन फटी, बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी

20 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

20 Sep 2026

हरिद्वार: आम के बाग में रात के अंधेरे में बिना अनुमति चार हरे आम के पेड़ काटे

20 Sep 2026

देहरादून: कॉकरोच जनता पार्टी के श्रेष्ठ सिंह खेड़ा ने की प्रेसवार्ता

20 Sep 2026

कैंट विधानसभा में परिवर्तन महासम्मेलन का आयोजन, गणेश गोदियाल भी पहुंचे

20 Sep 2026

मोहब्बेवाला में हादसों पर दून पुलिस ने एनएचएआई को भेजा नोटिस

20 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed