{"_id":"6ad5ba36fec665aa730b917d","slug":"video-sanwala-77-feet-ravana-effigy-dussehra-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सैनवाला में ग्रामीणों ने बनाया 77 फीट ऊंचा रावण, मंगलवार शाम सात बजे होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सैनवाला में ग्रामीणों ने बनाया 77 फीट ऊंचा रावण, मंगलवार शाम सात बजे होगा दहन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:05 PM IST
Link Copied
नाहन विधानसभा क्षेत्र की आमवाला सैनवाला पंचायत में 77 फीट ऊंचा रावण का पुतला इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंचायत और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इसे तैयार किया है। रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता यह विशाल पुतला स्थानीय लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से गुजरने वाले राहगीरों का भी ध्यान खींच रहा है।
रावण का यह पुतला तैयार करने में ललित तोमर, युद्धवीर सिंह फौजी, वेद प्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों ने करीब एक माह तक मेहनत की। पंचायत प्रधान सीमा तोमर और पूर्व प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि गांव में हर साल ग्रामीण आपसी सहयोग से बुराई के प्रतीक रावण का पुतला तैयार करते हैं और दशहरे पर उसका दहन किया जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार, 77 फीट ऊंचा यह पुतला सिरमौर जिले में दहन किए जाने वाले रावण के पुतलों में सबसे ऊंचा है। इसे तैयार करने के लिए ग्रामीणों ने मिलकर एक महीने तक काम किया। रात में रोशनी से जगमगाता यह पुतला दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
पंचायत प्रधान सीमा तोमर और पूर्व प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि रावण के पुतले का दहन मंगलवार शाम सात बजे किया जाएगा। पुतले के विशाल आकार और आकर्षक रोशनी के चलते इसे देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।